गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से गुरुग्राम में लघु और मध्यम उद्योगों के लिए बैंकर्स की वित्तपोषण क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय मिशन कार्यशाला आयोजित की गई। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि एमएसएमई विकास और रोजगार सृजन को सुविधाजनक बनाने में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और बैंकों को उद्यमियों के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए। वैश्विक अनिश्चितता के इस समय में मेक इन इंडिया मिशन के तहत स्थानीय उत्पादों को चैंपियन बनाने के लिए एमएसएमई को सशक्त बनाने से अर्थव्यवस्था मजबूत और आत्मनिर्भर रहेगी। दो दिनों के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों का संचालन आरबीआई, सीजीटीएमएसई, एमएसएमई डीएफओ, ट्रांसयूनियन सिबिल के व...