लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले मत्स्य पालकों को बैंक से संपर्क कर यह कार्ड दिलाया जाए। वहीं मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार जिलों में किया जाए। यह निर्देश मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने दिए। शनिवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मत्स्य पालकों को दिलाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस भी जिले में गड़बड़ी पाई गई तो वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार की ओर से इस वित्तीय वर्ष जारी की गई धनराशि का शत-प्रतिशत उपभोग किया जाए। उपभोग प्रमाण पत्र समय पर भेजकर केंद्र से अलगी किश्त प्राप्त की जाए, जिससे योजनाएं समय पर ...