प्रयागराज, जनवरी 27 -- सरकारी बैंकों में तीन दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को भी कामकाज नहीं हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन प्रयागराज के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा प्रदान नहीं करने के विरोध में एसबीआई, पीएनबी व इंडियन बैंक सहित अन्य बैंकों में सुबह दस बजते-बजते शटर गिर गए। मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया। हाथों में 'आज हड़ताल है' लिखी तख्तियां लेकर अपने-अपने बैंकों के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हड़ताल से ग्राहकों व कारोबारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कोई बैंक में रुपये निकालने पहुंचा तो कोई चेक लगाने के लिए। कारोबारी सुधीर कुमार गुप्त ने बताया कि चेक क्लीयर ना होने से कंपनी से कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। शिवांशु केसरवानी व अनुराग जायसवाल भी चेक लेकर बैंक पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। हर किसी को...