लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- बैंक कर्मचारी यूनियनों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर मैगलगंज क्षेत्र में साफ दिखाई दिया। इंडियन बैंक, एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंकों में कामकाज ठप रहा। जिससे लेनदेन प्रभावित हुआ है वहीं खाताधारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल से आमजन, किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग सभी प्रभावित नजर आए। बैंकिंग सेवाएं ठप होने का सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह के सीजन पर देखने को मिला।नकदी की बढ़ी जरूरत के बीच कई लोग पैसे निकालने के लिए भटकते रहे। जिससे शादी संबंधी भुगतान, खरीदारी और अन्य जरूरी इंतजाम प्रभावित हुए है। हड़ताल से एटीएम पर भी दबाव बढ़ गया और लोगों को नकदी निकालने में दिक्कत हुई। व्यापारियों ने बताया कि बैंकिंग कार्य प्रभावित होने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई और ...