गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता हेरोइन की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लखनऊ और गीडा थाना पुलिस ने सोमवार सुबह छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बैंकॉक (थाईलैंड) से मादक पदार्थ मंगवाने वाले गिरोह के सरगना की तलाश चल रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोपहर बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2.35 करोड़ रुपये है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर गीडा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ लखनऊ और गीडा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई। नौसढ़ में दो चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर घेराबंदी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.