संभल, फरवरी 18 -- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में मंगलवार को बैंकों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उद्योग विभाग की सीएम युवा उद्यमी योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बैंकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। खादी ग्रामोद्योग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सीसीएल पत्रावलियों तथा पीएमएफएमई योजना की भी बैंकवार समीक्षा की गई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को फ्लैगशिप योजना बताते हुए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरवरी माह में कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े ऋण वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने और बैं...