अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित की गई। आवेदनों की स्वीकृति की प्रगति खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने बैंकर्स को स्थित में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसमें बेरोजगार युवाओं को पांच लाख तक की धनराशि ब्याज मुक्त चार वर्षों तक उपलब्ध करायी जाती है। इसके साथ परियोजना लागत का दस प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है। जिले में सात सौ लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रख गया है। अब तक कुल 1930 युवाओं ने आवेदन किया है। बैंकों द्वारा 443 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.