नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही लालू यादव के परिवार में तनाव बढ़ गया है। महागठबंधन की करारी हार के बाद लालू और राबड़ी का परिवार अब बिखरता हुआ नजर आ रहा है। अगली सरकार से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी इस वक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर टिकी हुई है। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बाहर होने के बाद यह पक्का हो गया था कि बिहार के सबसे मजबूत परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद रही सही कसर बेटी रोहिणी आचार्य ने घर से निकलकर और परिवार और पार्टी को त्यागने की बात कहकर पूरी कर दी। इतना ही नहीं रोहिणी ने तेजस्वी और उनके साथियों के ऊपर अपमान करने का भी आरोप लगाया। रोहिणी आचार्य के अपमान और लालू परिवार में चलते इस मतभेद के बीच सभी की निगाहें अब लालू के दामाद और रोहिणी के पति की तरफ भी पहु...