धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता एक साथ दो-दो फ्लाईओवर में आई खराबी ने शहर को जाम में धकेल दिया है। बैंकमोड़ फ्लाईओवर का काम तय सीमा से विलंब से होने की वजह से यहां भारी वाहनों का प्रतिबंध जारी है। वहीं दूसरी ओर बरमसिया ओवरब्रिज में पिलर धंसने की वजह से यहां भी भारी वाहन नहीं चल रहे हैं। एक महीने के बाद खुले पब्लिक स्कूलों की वजह से शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को सुबह 11 बजे से ही दोनों फ्लाईओवर में जाम की स्थिति थी। कुछ स्कूल बसों को बैंकमोड़ फ्लाईओवर से आने-जाने की अनुमति दे दी। इससे भी वहां जाम की स्थिति बनी। सुबह ऑफिस जाने के लिए निकले लोग इस जाम में फंसकर परेशान रहे। जाम की स्थिति दोपहर में एक बार फिर स्कूलों की छुट्टी के समय बनी। बरमसिया ओवरब्रिज में भी भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरेकेडिंग लगा दी गई है। इस...