चाईबासा, मार्च 24 -- गुवा । बैंकमोड़, किरीबुरु निवासी 60 वर्षीय अरुण झा रविवार 24 मार्च की अहले सुबह लगभग 3 बजे से अपने घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह घर से अचानक निकले और अब तक वापस नहीं लौटे हैं। अरुण झा के पुत्र मुनटुन झा ने बताया कि उनके पिता वृद्ध हैं और उन्हें भूलने की समस्या है। इससे पहले भी वह दो-तीन बार घर से निकलकर रास्ता भटक चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आते थे या खोज लिए जाते थे। इस बार काफी खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। लापता होने के समय अरुण झा नीला शर्ट और काले-सफेद रंग का निक्कर पहने हुए थे। परिजन काफी परेशान हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी को भी अरुण झा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। मोबाइल नंबर - 89875...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.