शामली, जनवरी 31 -- शामली। शनिवार को शहर के धीमानपुरा स्थित इंडियन बैंक (इलाहबाद बैंक) में पिछले 20 सालों से अपनी सेवाऐं प्रदान कर रहे बैंक कर्मी राजेश सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक मैनेजर संदीप कुमार ने राजेश सिंह के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि मधुर व्यावहार के कारण अधिकतर उपभोक्ता राजेश सिंह के पास ही आते थे। उनकी कडी परिश्रम के चलते बैंक को ऊंचाईयां मिली। इस दौरान बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने उन्हे उपहार भेट किए और भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर ऋचा, अंकिता, परवीन, अंकित, अशोक, अनिल, पंकज आदि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...