सहारनपुर, मार्च 29 -- बेहट बेहट थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 88 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। मामला कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव दबकोरा के निकट का है। कस्बे की शाकंभरी धाम कॉलोनी में बंधन बैंक स्थित है, जो गांवों में समूह बनाकर ग्रामीणों को लोन देता है। उक्त बैंक में गंगोह क्षेत्र के गांव जानपुर माजरी निवासी मोहनलाल पुत्र जगमाल रिलेशनशिप ऑफिसर है। मोहनलाल शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे गांव दबकौरा से कलेक्शन कर वापस बैंक लौट रहा था। पीड़ित के मुताबिक जैसे ही वह दबकौरा से कुछ दूर आगे निकला तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे रोक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.