बांदा, जुलाई 14 -- बांदा, संवादाता। जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने, बैंकों और उसके आसपास के क्षेत्रों में होने वाली लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जनपद में सोमवार का विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एटीएम, बैंक शाखाओं को चेक किया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा उपकरणों जैसे सीसीटीवी, आपातकालीन अलार्म, अग्निशामक यंत्रों आदि को चेक किया। 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने के लिए निर्देशित किया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ताकर उन्हें बैंक का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हो ताकि सड़क पर आने जाने वालों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.