गिरडीह, मार्च 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बे मौसम बारिश होने से जन जीवन पर इसका असर पड़ा है। बेंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों से ही मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। जिससे चौक चौराहे और गांव के रास्ते पर जल जमाव होने से सड़क की सूरत बिगड़ गई है। वहीं मौसम के बदलते मिजाज से किसानों को भी परेशानी बढ़ा दी है। अधिकांश किसान गेहूं की फसल को काट कर उसे झाड़ नहीं पाए हैं। झमाझम बारिश के कारण कटी हुई गेहूं की फसल का नुकसान होने की संभावना है। हालांकि किसान उसे बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रखे हैं, फिर भी बारिश की नमी और हवा के कारण गेहूं के दाने में असर पड़ना तय माना जा रहा है। जबकि खेत में लगी गेहूं एवं गरमा फसल को बारिश से फायदा होगा। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डा. पंकज सेठ ने कहा कि बारिश से खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.