रांची, सितम्बर 18 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन अतिथियों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के धार से अभियान की शुरुआत करते हुए दिए गए संदेश का सीधा प्रसारण देखा और सुना। मौके पर भाजपा नेता रामनारायण भगत ने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला होती है। यह अभियान पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। वाणी कुमार राय ने कहा इस अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है। जिसमें सेवा की पहुंच, गुणवत्ता देखभाल और जागरुकता में सुधार ...