रांची, अप्रैल 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के टेंगरिया गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने एक मजदूर को पटककर मार डाला। घटना रविवार की रात 10 बजे की है। इससे गांव में रामनवमी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जाता है कि बेड़ो थाना क्षेत्र की जरिया पंचायत स्थित टेंगरिया गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह अपने घर के पास रामनवमी का झंडा अपने घर के आंगन में गाड़ रहा था उसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से घायल मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी बेड़ो ले जाया गया, जहां डॉ सुमन एक्का ने प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया, परंतु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह वन विभाग के अधिकारी रिम्स पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये सहायता राशि दी। इसके बाद हाथी गांव के किसान भीम महतो के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.