रांची, दिसम्बर 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के निर्देश पर बुधवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में, डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र सौंपकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का संघर्ष और योगदान ही राज्य निर्माण की नींव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों का त्याग हमेशा याद रखा जाएगा और झारखंड के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। प्रमाण पत्र पाने वाले आंदोलनकारियों में क्रमशः धनंजय कुमार राय, पंचू उरांव, सहीन्द्र लकड़ा, एतवा उरां...