भागलपुर, जून 9 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह बहियार के पास सड़क किनारे एक महिला को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके शरीर पर कई जगह खरोंच और हाथ पर जलने के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अधमरे हालत में पड़ी थी। जिसे किसी ग्रामीण ने रविवार की शाम चार बजे देखा और लोगों को सूचना दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पा रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.