धनबाद, मई 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद सदर अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला अस्पताल में आपूर्ति की गई एनेस्थीसिया (बेहोशी) की दवाओं (इंजेक्शन) से जुड़ा है। डॉक्टरों ने इन दवाओं के असर पर संदेह जताया है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी से पहले मरीज को दी जाने वाली बेहोशी की दवाएं अपना असर ठीक से नहीं दिखा रही हैं। कुछ मरीजों में ठीक से काम करती है तो कुछ में नहीं। मजबूरन कई बार मरीज को डबल डोज देनी पड़ रही है। सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ राजकुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि अब तक कई मामलों में मरीजों को सामान्य मात्रा में दी गई दवा से बेहोशी नहीं हुई। ऐसे में ऑपरेशन से पहले मरीज को दोबारा इंजेक्शन देना पड़ा। डॉ सिंह ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि यदि सर्जरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.