गुमला, फरवरी 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बेहराटोली के समीप हुए सड़क हादसे में पालकोट निवासी 65 वर्षीय रामेश्वर बैठा की मौत हो गई, जबकि उसके भाई मदन बैठा, कोदेश्वर बैठा और बाइक सवार मुरकुंडा रेकमा निवासी राम प्रसाद मुंडा घायल हो गए।जानकारी के अनुसार रामेश्वर बैठा,मदन बैठा और कोदेश्वर बैठा एक ऑटो में सवार होकर किसी काम से गुमला आ रहे थे। इसी दौरान बेहराटोली के समीप दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय पीछे से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर घटना स्थल पर पलट गया।ऑटो पलटने से उसमें सवार रामेश्वर बैठा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद एक बाइक चालक मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.