शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- कांट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभायन निवासी सिपाही आशीष वर्मा का शव शनिवार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सिपाही आशीष वर्मा वर्तमान में गुन्नौर कोतवाली में तैनात थे। शुक्रवार देर रात उनका शव कोतवाली परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात शव गांव लाया गया। शव के साथ गुन्नौर कोतवाली के एक उपनिरीक्षक सहित तीन सिपाही भी मौजूद रहे। आशीष वर्मा अपने परिवार में पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता रघुवीर वर्मा पुलिस विभाग में कार्यरत थे, जिनके निधन के बाद आशीष को मृतक आश्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.