मैनपुरी, मार्च 11 -- शहर के महिला चिकित्सालय में नवनियुक्त एएनएम को दिए जा रहे 12 दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान सीएमओ डा. आरसी गुप्ता द्वाराएएनएम को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि एएनएम अपने आवंटित कार्यक्षेत्र में शासन के मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान करें। जिससे आम जनमानस को सुगमता व सरलतापूर्वक स्वास्थ्य लाभ मिल सके। जिला परामर्शदाता सचिन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एएनएम को उनके कार्य के बारे में बताना है जिससे वह लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. शशांक कुमार ने गर्भवती महिलाओं का प्रसव सही तरह से कराने को एएनएम को निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.