बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- ग्रामीण विकास मंत्री, एकंगरसराय में निजी कार्यक्रम में हुए शामिल एकंगरसराय, निज संवाददाता। राज्य सरकार प्रखंडों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। यह सरकार की प्राथमिकता में है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को एकंगरसराय-जहानाबाद रोड में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एकंगरसराय में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी उन्नति हुई है। मंत्री ने कहा कि अब अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी के साथ निजी क्षेत्रों में भी कई संस्थान मरीजों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। मंत्री एक निजी अस्पताल में उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मौके पर विधायक रुहेल रंजन, एमएलसी रीना यादव, डॉ. अरुण कुमार, चुन्नू कुमार, सर्वेश प्रसाद, राजीव प्रसाद सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.