कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रबुद्ध समागम सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सुशासन के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव बहुत जरूरी है। साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं। हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं इससे विकास कार्य थम जाते हैं। आगे कहा कि हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। प्रभारी मंत्री ने वन नेशन, वन इलेक्शन से संबंधित तमाम बातों को विस्तार से बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था। अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें। एक राष्ट्र एक चुनाव देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.