धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। मेयर पद के प्रत्याशी सह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कतरास में मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता का भरोसा और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर व विकसित धनबाद के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए पारदर्शी प्रशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान संजीव सिंह ने तेतुलिया-कतरास निवासी रोहित यादव से शिष्टाचार भेंट की व सार्थक संवाद किया। सोमवार को ही बैंक मोड़ के धोआटांड़ स्थित अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मौके पर सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.