पलामू, दिसम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्राओं के बीच निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा छह से 10वीं तक के छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने कहा कि भारत सरकार ने कहा कि रामानुजन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामानुजन के कई सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने रामानुजन संख्या 1729 का जिक्र करते हुए कहा कि यह संख्या दो तरह से क्यूब के रूप में व्यक्त करने के सबसे छोटी संख्या है। आज के समय में सभी क्षेत्रों में गणित का महत्व बहुत अधिक महत्व है। विद्यार्थियों को गणित के प्रति रूचि लेने पर उन्होंने जोर दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने ...