चंदौली, फरवरी 9 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 66 अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनके शैक्षिक विकास तथा उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर बासुदेव शर्मा एवं विष्णु मोदनवाल ने शिक्षकों को दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों, उनके लक्षणों, कारणों के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर बासुदेव शर्मा ने बताया कि दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने में कठिनाई, ऑटिज़्म, सेरेब्रल पाल्सी सहि...