सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व जल दिवस के मौके पर डालसा के द्वारा शनिवार को जलसंरक्षण के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में न्याय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, शिक्षक और स्कूल के छात्र शामिल हुए थे। रैली में शामिल लोग जल है तो कल है, जल है तो जीवन है का नारा लगाते हुए लोगों को जल संरक्षण का संदेश दे रहे थे। मौके पर पीडीजे सह प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि धरती का जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इसलिए आने वाले पीढ़ी की प्यास बुझाने के लिए जल का संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। जागरूकता रैली में एडीजे नरंजन स...