सीतामढ़ी, जनवरी 25 -- सीतामढ़ी। जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हाईस्कूल बरियारपुर व आदर्श मिडिल स्कूल बरियारपुर में संवाद, खेलकूद व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रिची पाण्डेय, वरीय उप समहार्ता-सह-डीपीओ आईसीडीएस निशि कांत समेत छात्राओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं के बीच कबड्डी, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 120 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राए मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, समता आदि को डीएम ने प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.