लातेहार, जून 6 -- लातेहार, हिटी। केंद्र सरकार की पहल पर लातेहार जिले में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत गुरूवार को की गई है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांसद,चतरा कालीचरण सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए। अपने आसपास को साफ व सुंदर रखें। मौके पर विधायक प्रकाश राम, विधायक, मनिका रामचन्द्र सिंह, डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, डीएफओ ब्रजेश अग्रवा...