मधुबनी, जनवरी 5 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व की तरह उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सुबह 9.05 में कटैया रोड स्थित श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय में एसडीओ द्वारा सार्वजनिक तिरंगा फहाराया जाएगा। अपराह्ण बाद प्रशासन एवं मीडिया के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेले जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर परेड की अभ्यास के लिए डॉ. एनसी कॉलेज परिसर में 19 से 22 जनवरी एवं 24 जनवरी को अभ्यास करने का निर्णय लिया गया। तिरंगा की सलामी के बाद राष्ट्रगान के लिए नॉलेज डेवलपमेंट के बच्चों को अधिकृत किया गया तथा झंडा गीत एस एस ज्ञान भारती के बच्चों द्वारा गाये जाने का निर्णय लिया गया। एसड...