देवघर, अक्टूबर 13 -- मेरा युवा भारत देवघर द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को खेल मैदान सारवां में लायंस स्पोर्टिंग क्लब लक्षुडीह के सहयोग से किया गया। जिसका उद्घाटन सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुनील टोप्पो द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री ने एक-एक कर सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। कहा कि खेल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां से युवा अपने प्रतिभा का जोर दिखाते हुए ऊंचाईयों को छू सकते हैं। वहीं प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में रामलाल हांसदा ने प्रथम, अभिषेक सिंह ने द्वितीय एवं राजदेव मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़की वर्ग की रेस में शिवानी ने प्रथम, सीमा कुमारी ने द्वितीय एवं सृष्टि कुमा...