एटा, जनवरी 25 -- अलीगंज। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे सम्मानित किया गया। जिसमें अलीगंज एसडीएम को सम्मानित किया गया। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीगढ़ मंडल के एटा जनपद की विधानसभा अलीगंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को भी सम्मान के लिए बुलाया गया। जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य किया। मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने के लिए मैपिंग कार्य भी तेजी से कराया गया। इसमें अलीगंज क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा। बीएलओ और ईआरओ की टीम द्वारा 98.85 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.