मैनपुरी, जुलाई 27 -- लखनऊ के आंबेडकर सभागार में शनिवार को टीएससीटी का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व टीवी 9 के प्रधान संपादक अमिताभ अग्निहोत्री मौजूद रहे। इस दौरान मंडल स्तर पर दो उत्कृष्ठ शिक्षकों को टीएससीटी रत्न अवार्ड से संस्थापक विवेकानंद आर्य व सह संस्थापक सुधीश पांडेय द्वारा नवाजा गया। आगरा मंडल में संगठन के बेवर ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरजीत शाक्य व मथुरा के अनुराग पटेल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया गया। इसके अलावा जनपद में बेहतर कार्य करने वाले ब्लॉक बेवर, कुरावली व सुल्तानगंज के पदाधिकारियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.