मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- मिर्जापुर। लखनऊ में आयोजित इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) फेलिसिटेशन सेरेमनी 'अभ्युदय' में पड़री शाखा के डाकपाल संजय सिंह को सम्मानित किया गया। अभ्युदय का आयोजन उत्तर प्रदेश सर्कल मे इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के दो करोड़ से अधिक संतुष्ट ग्राहक होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस उपलब्धि में विशेष योगदान के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। जिले में पड़री शाखा डाकपाल संजय सिंह को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अधीक्षक डाकघर अशोक त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिंद्य सिंह गहरवार, पूर्व प्रमुख चंद्रेश सिंह, प्रधान संघ के जिला कोषाध्यक्ष रामदेव सरोज, व्यासजी बिन्द, प्रणेश प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, ब्लाक प्रमुख इन्द्र बहादुर पाण्डेय, ज्ञानानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जाह्नवी तिवारी, सर्वोदय इंटर कालेज के प...