पाकुड़, अक्टूबर 18 -- पाकुड़। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पाकुड़ जिला को बेहतरीन प्रदर्शन एवं समावेशी जनजातीय विकास को आगे बढ़ाने में नवीन पहल के लिए देश के बेस्ट परफॉर्मेंस जिला के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपायुक्त मनीष कुमार को यह सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि न केवल पाकुड़ जिले के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज में संस्थागत सशक्तिकरण, जनभागीदारी एवं ग्राम स्तर पर सतत विकास को बढ़ावा देना है। इस दिशा में जिला प्रशासन ने अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न मानते हुए जन से जन तक और घर से घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उपायुक्त मन...