दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। नगर थाना प्रभारी अरवन्दि कुमार व एसआई श्याम कुमार मेहता को होली एवं रमजान में बेहतर काम करने के लिए जदयू के प्रदेश सचिव मो. जमीदुल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जमीदुल ने कहा कि दरभंगा टावर पर जुमे की नमाज व होली को लेकर उलझन की स्थिति थी। इस दौरान नगर थाना प्रभारी ने एक तरफ से होली खेलने के लिए जगह को सुरक्षित कर दिया, वहीं दूसरी तरफ नमाजियों के लिए जगह को सुरक्षित कर वहां पूरे दिन पुलिस बल की तैनाती कर दी। इसके बाद नश्चितिं होकर स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली भी खेली और नमाज भी अता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.