जौनपुर, मार्च 23 -- जौनपुर,संवाददाता। प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को देर शाम तक कलक्ट्रेट सभागार में की गई। जिसमें बेहतर काम करने वालों के सम्मान करने पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने 25 से 27 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की। अच्छे पशुपालकों और किसानों को सम्मानित करने की तैयारी के निर्देश दिए। कहा कि सबसे अधिक टैक्स देने वाले उद्योगपतियों, सबसे अधिक रोजगार देने वाले उद्यमियों और नए निवेश करने वाले नए उद्यमियों को सम्मानित किया जाए। टर्म लोन के जितने भी आवेदन लंबित है उन्हें अधिक से अधिक संख्या में स्वीकृत कराए। अच्छे स्वयं सहायता समूहों और बीसी सखियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाए। आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में नोडल अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.