मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। महिला दिवस पर शनिवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त विक्रम विरकर और एसडीएम (पश्चिमी) श्रेया ने बेहतर काम करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण, समानता व उनके अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के हित में योजनाओं व सुविधाओं का विस्तार भविष्य में भी जारी रहेगा। इस मौके पर टाउन प्लानर आद्या कुंवर, सहायक अभियंता अरूणिमा राज, प्रधान सहायक रोजी मसीह, अर्चना चंचल, ममता कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव व अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम में केक भी काटे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.