खगडि़या, मार्च 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। किसानों को खेती से बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। यह बातें संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभाकक्ष में आयोजित दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक वात्र्तालाप के दौरान अपने संबोधन के दौरान डीएओ अविनाश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि किसान कम लागत में बेहतर खेती कर सके। इसके लिए समय-समय पर किसानों को जानकारी देनी जरूरी है। वहीं इस दौरान उन्होनें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने समेत अन्य बिन्दुओं पर भी जानकारी दी। वहीं केवीके के वरीय वैज्ञानिक एन के सिंह ने भी किसानों को विभिन्न फसलों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने आम के पेड़ों में होने वाले कीटों के प्रभाव समेत अन्य समस्याओं पर जानकारी मांगी। इस दौरान वरीय वैज्ञानिक ने अलग-अलग कीटों के प्रभाव को खत्म करने के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.