पूर्णिया, मई 9 -- पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। इस बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लाने की अपील कर दी है। सांसद ने कहा कि यह बेहतरीन मौका है, भारत अब पीओके लेकर ही माने। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय को डेलीगेशन भेजकर भारत सरकार को उन्हें अपने पक्ष में करना चाहिए। पप्पू यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि हमारी सेना अपने शौर्य के बूते पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कर संपूर्ण कश्मीर को भारत में जोड़ देगी। सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने का निर्णय ले, भारतीय सेना 24 घंटे में पीओके को भारत में मिला देगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.