रुद्रपुर, फरवरी 19 -- किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 8.1 लाख रुपये की लागत से बने दो विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। गुरुवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम पंतपुरा में विधायक निधि के 1.81 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पटेरी में 6.20 लाख रुपये की लागत से मिट्टी भरान, टीन शेड व फर्श निर्माण का उद्घाटन किया। बेहड़ ने दोनों गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था व अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर ग्रामीणों को समाधान का भरोसा दिया। बेहड़ ने उनकी राजनीति का अर्थ केवल चुनाव नहीं, बल्कि जनसेवा है। विधायक निधि जनता की सुविधा, सम्मान और क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.