सहारनपुर, जुलाई 5 -- बेहट संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने शुक्रवार को बेहट व साढ़ौली कदीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार त्यागी, महिला चिकित्सा अधिकारी भावना गर्ग एवं जन औषधि केंद्र संचालक विकास कुमार चौहान, जिला उपाध्यक्ष एवं डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी व साहब सिंह पुंडीर ने भी संबोधित किया। बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, शाकंभरी मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, भोपाल सिंह काम्बोज, राजकुमार काम्बोज, देवेंद्र राणा सचिन गर्ग, अखिलेश बंसल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...