कोटद्वार, मार्च 28 -- उत्तराखंड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी ने शुक्रवार को राजकीय बेस चिकित्सालय में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रमुख चिकित्साधीक्षक राजीव सिंह पाल ने कहा कि सेनेटरी पैड की व्यवस्था गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की तरफ से की गई थी, जिन्हें गर्भवती महिलाओं को वितरित किया गया। कहा कि सेनेटरी पैड महिलाओं में संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं। उन्होंने महिलाओं से नियमित रूप से सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सांसद अनिल बलूनी की तरफ से लगभग ढाई हजार सेनेटरी पैड बेस चिकित्सालय को भेंट किए गए है। जिन्हें अन्य गर्भवती महिलाओं को जल्द वितरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर बेस चिकित्सालय के मैनेजर बीएस रावत, गणेश गौड़ सहित स्टाफ नर्स मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.