चंदौली, जनवरी 31 -- चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला कमिश्नर रेंजर्स एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा, यूबीआई के शाखा प्रबंधक गौरव कुमार और जीआईसी की प्रवक्ता ऊषा मौर्या ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में बेस्ट रोवर्स का पुरस्कार अमन राजभर एवं बेस्ट रेंजर्स का पुरस्कार प्रतिमा यादव को प्रदान किया गया। रोवर्स वर्ग में प्रथम स्थान अटल बिहारी वाजपेयी टोली, द्वितीय स्थान भगत सिंह टोली तथा रेंजर्स वर्ग में प्रथम स्थान रानी लक्ष्मीबाई टोली, द्वितीय स्थान किरण बेदी टोली एवं तृतीय स्थान रानी दुर्गावती टोली को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.