आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बीकापुर गांव के पास बेसो नदी में गुरुवार को वृद्ध का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले लापता हुए थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी 65 वर्षीय रासा राम बुधवार की दोपहर घर से शौच के लिए निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को गांव के लोग घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव में ही मिर्जापुर के पास बेसो नदी तट पर पहुंचे। इस दौरान वृद्ध का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.