वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन कक्षा एक, दो की गणित और तीन से आठ तक हिन्दी विषय का पेपर हुआ। बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि 28 मार्च को परीक्षा समाप्त होगी। 31 को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अबकी पहली बार प्रेरणा पोर्टल पर रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इससे पहले पिछले वर्षों की गड़बड़ियों से सबक सीखते हुए विभाग ने इस बार समय से पहले से प्रश्नपत्रों को स्कूलों भेजवाना सुनिश्चित कर लिया था। आठों बीआरसी और नगर क्षेत्र के यूआरसी से सभी स्कूलों को प्रश्नपत्र समय से भिजवा दिए गए। इसकी वजह से परीक्षा के पहले दिन आपाधापी नहीं दिखी। सुबह की पाली में प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 1 से 5 और कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.