बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच,संवाददाता। बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में लगभग 6.50 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। नकलविहीन परीक्षा को लेकर बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा पांच की उत्तरपुस्तिकाओं का संकुल व आठवीं कक्षा की कांपियों का मूल्यांकन बीआरसी स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए भी परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिले में 2803 बेसिक व 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में लगभग 6.50 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 24 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो चार दिनों तक संचालित की जाएंगी। कक्षा ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.