संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी ज्ञानचन्द्र मिश्र के देख रेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में पौली ब्लाक की टीम जनपद चैम्पियन बनी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हालांकि इस बार की प्रतियोगिता में जमकर लापरवाही की गई। पूर्व के वर्ष की तरह आयोजन इस बार नही हो सका। प्राथमिक स्तर में खलीलाबाद ब्लाक का कम्पोजिट विद्यालय चिलौना की टीम चैम्पियन रही। 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में यहां के बच्चों ने जीत दर्ज किया। बालिका वर्ग में बघौली ब्लाक के भैसमथान की टीम विजेता रही। 50 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद में पौली ब्लाक प्रथम , खलीलाबाद दूसरे और और बघौली ब्लॉक की टीम तीसरे स्थान पर रही। ज्...