लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पलिया विधायक रोमी साहनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी विद्यालयों के बच्चों और प्रधानों को स्मृति चिन्ह व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य 2026-27 तक कक्षा 3 के अंत तक सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना है। वहीं डीबीटी के माध्यम से बच्चों के माता-पिता अभिभावकों के आधार सीडेड बैंक खाते में यूनिफार्म, स्वेटर, जूता, मौज, स्कूल बैग व स्टेशनरी व 1200 रुपए भेजे जाने की प्रक्रिया के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना। विधायक रोमी साहनी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और सरकारी स्कूलों को निपुण विद्यालय बनाने के लिए शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने के लिए...